बारां: शाहाबाद के जंगल को बचाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और एडवोकेट ने सांसद दुष्यंत सिंह को सौंपा ज्ञापन
Baran, Baran | Apr 2, 2025 शाहाबाद जंगल को बचाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता व एडवोकेट प्रशांत पाटनी व दीपक यादव ने नई दिल्ली में सांसद दुष्यंत सिंह को उनके आवास पर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा। ज्ञापन में मांग की गई की बारां जिले के शाहबाद में हाडोती का सबसे सगन जंगल है इस जंगल के चार लाख से अधिक पेड़ों को काटकर प्राइवेट कंपनी हाइड्रो पावर प्लांट लगाने जा रही है।