बारां: शहर के चार मूर्ति चौराहे से कोटा रोड ओवरब्रिज तक दो किलोमीटर लंबा जाम, मंडी में कृषि जींस लेकर पहुंच रहे हैं किसान
Baran, Baran | Apr 2, 2025 बारां शहर में बुधवार सुबह 5:00 से ही जाम के हालात देखने को मिले जो 9:00 बजे तक जारी रहा। आपको बता दें कि कृषि उपज मंडी में किस जींस लेकर किसान पहुंच रहे हैं जिसकी वजह से चार मूर्ति चौराहे से कोटा रोड ओवर ब्रिज तक जाम के हालात बन गए सदर थाना अधिकारी हीरालाल पुनिया सहित ट्रैफिक पुलिस कर्मी जाम को हटाने में लगे रहे।जाम की वजह से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी