बारां: महिला कांग्रेस ने महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Baran, Baran | Apr 2, 2025 अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा व राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार बारां जिला महिला कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष बृजेश वर्मा के नेतृत्व में बुधवार को सायं 4 बजे के करीब संसद द्वारा पारित महिला आरक्षण विधेयक 2023 को शीघ्र कार्यान्वयन को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया।