बारां: कोयला बावड़ी मार्ग पर गेंहू की नौलाइयों में लगी भीषण आग, फायरब्रिगेड ने पाया काबू, 300 बीघा गेहूं की फसल जलने से बची
Baran, Baran | Apr 2, 2025 कोयला बड़ा बावड़ी मार्ग पर मंगलवार रात गैंहू की नौलाइयौ में भीषण आग लग गई। लोगों ने अपने स्तर पर नलकूपों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची व आग पर काबू पाया किसानों ने बताया कि गैंहू की नौलाइयौ में आग लगने से अफरातफरी मच गई।पास में ही तीन सौ से अधिक गेहूं की खड़ी फसल जलने से बच गई।