जबलपुर: घमापुर थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, स्थानांतरण की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन, लगाए गंभीर आरोप!
जबलपुर में थाना घमापुर क्षेत्र के शीतला माई मंदिर निवासी मनोहर सूर्य ने मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे जबलपुर के पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर थाने में वर्षों से पदस्थ पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण की मांग की है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि घमापुर थाने में कुछ पुलिसकर्मी 5 से 10 वर्षों से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता और निष्पक्षता प्रभाव