मझोली: मझौली पुलिस ने खिरवा रोड पर 8 जुआड़ियों को जुआ खेलते पकड़ा, ₹3300 और ताश के पत्ते जब्त
मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडते ने रविवार शाम 7:00 बजे बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि खिरवा रोड पर पेड़ के नीचे को जुआरी जुआ फड पर जुआ खेल रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने की टीम में दबिश दी और जुआड़ी को घेराबंदी कर पकड़ा। आठ जुआड़ी इसमें पकड़े गए हैं उनके पास से 3300रुपए नगद ताश के 52 पत्ते जप्त किए गए हैं आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।