सिवनी मालवा: बानापुरा में यूथ कांग्रेस ने स्पा सेंटर व होटलों की जांच के लिए SDM को ज्ञापन सौंपा
सिवनी मालवा के बानापुरा में यूथ कांग्रेस ने सुकून स्पा सेंटर और कुछ होटलों में कथित अवैध गतिविधियों की जांच कराने की मांग को लेकर मंगलवार दोपहर लगभग 3 बजे तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम विजय राय को ज्ञापन सौंपा ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बानापुरा में सुकून स्पा सेंटर की वैधानिकता की जांच की जाए। यूथ कांग्रेस ने आशंका जताई कि सेंटर बिना अनुमति के चल रहा है।