देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद
थाना देवबंद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। एसएसपी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।