करेड़ा: करेड़ा पुलिस ने शिवपुर में बंद पड़े सरकारी स्कूल के कमरे से लाखों रुपये की हरियाणा ब्रांड की शराब की 353 पेटियां की जब्त
करेड़ा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए क्षेत्र से हरियाणा ब्रांड शराब की 353 पेटी जप्त की । जिसकी बाजार कीमत 3101760 रुपए है ।पुलिस ने यह शराब बंद पड़े सरकारी स्कूल के कमरे से बरामद करी।