करेड़ा: कचोलिया में सोसायटी की बैठक में हुई कहासुनी के चलते 2 जनों ने अधेड़ को लात-घूंसों से पीटा, गंभीर हालत में इलाज जारी
करेड़ा थाना क्षेत्र के कचोलिया में रविवार को दोपहर करीब एक बजे गांव में आयोजित सोसायटी की बैठक में हुई आपसी कहासुनी के चलते एक अधेड के साथ गांव के ही दो जनों ने लात और घूंसो से मारपीट कर दी । मारपीट में घायल अधेड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।