करेड़ा: करेड़ा पुलिस ने सर्राफा शॉप में हुई लाखों की चोरी का किया खुलासा, जमानत पर रिहा सरगना सहित 6 आरोपी गिरफ्तार
करेड़ा कस्बे में 29 मार्च की रात सर्राफा शॉप में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली गैंग का खुलासा करते हुये पुलिस ने संजय आचार्य सहित आधा दर्जन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि संजय आजीवन कारावास की सजा से जमानत पर है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मारुती वैन, गैस कटर आदि बरामद कर लिये।