करेड़ा: कबराड़िया में घरों के बाहर झूलते बिजली के तार, क्षेत्रवासियों की जान पर लटकती तलवार
करेड़ा थाना क्षेत्र के कबराड़िया में विद्युत तारों की स्थित बहुत ही दयनीय हो गई है। जगह-जगह लटकते विद्युत तार हादसों को न्योता दे रहे हैं जिनसे बचने के लिए लोगों ने उन्हें रस्सियों से बांध रखा है। इन समस्याओं के बावजूद विद्युत विभाग अंजान बना हुआ है। नाले से लेकर सहकारी समिति तक विद्युत तार लोगों के घरों को छूने लगे हैं। तारों के जर्जर होने से वे नीचे लटकते