करेड़ा: ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के साथ विभिन्न गांव के ग्रामीणों ने उपखंड और तहसील कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन
करेड़ा ग्राम पंचायतों के पुनर्गठन के साथ ही अब विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है इसको लेकर विभिन्न गांवों के लोगों ने बुधवार को उपखंड कार्यालय ओर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन देकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराई। सुबह 11 बजे से विभिन्न गांवों के ग्रामीणों के प्रदर्शन का सिलसिला जारी रहा जो दोपहर करीब 3 बजे तक भी जारी रहा।