बदायूं: अंतुईया गांव में रोड किनारे घर के बाहर बैठे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, युवक हुआ गंभीर रूप से घायल
Budaun, Budaun | Jun 17, 2024 बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के अंतुईया गांव में रोड किनारे घर के बाहर बैठे युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस द्वारा बदायूं जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक अकलेश पुत्र अमरपाल निवासी अंतुईया थाना कादरचौक क्षेत्र का रहने वाला है। घायल जिला अस्पताल में भर्ती।