बदायूं: जामा मस्जिद, ईदगाह, आलिया कादरिया में ईद-उल-अजहा के पर्व पर नवाज अता की गई, अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गई
Budaun, Budaun | Jun 17, 2024 सोमवार को बदायूं में ईद-उल-अजहा के पर्व पर जामा मस्जिद, ईदगाह, आलिया कादरिया सहित अन्य मस्जिदों में नवाज अता की गई। ईद-उल-अजहा को बकरा ईद के नाम से भी जाना जाता है। नवाज अता करने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे के गले मिले और ईद की मुबारकबाद दी। वहीं ईदगाह पर चाट-पकौड़ी और झूले भी लगे हुए थे। जिसका बच्चों ने आनंद लिया।