बदायूं: मई खेड़ा गांव के समीप 2 बाइकों ने टेम्पो में मारी टक्कर, एक बुजुर्ग व्यक्ति की हुई मौत व आधा दर्जन लोग हुए घायल
Budaun, Budaun | Jun 17, 2024 थाना इस्लामनगर क्षेत्र के इस्लामनगर बदायूं रोड पर मई खेड़ा गांव के समीप दो बाइकों ने एक साथ टेंपो में टक्कर मार दी। जिसमें बैठी सवारी व बाइक सवार लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गये। सभी घायलों को रुदायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। जहां खेतल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का रूदायन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।