बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में अनाथ किशोर की हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
Budaun, Budaun | Jun 17, 2024 जनपद पीलीभीत के उदय करनपुर पूरनपुर में मानसिक मंदित आश्रय गृह फकीर में 16 वर्षीय अनाथ किशोर राजन रहता था।मानसिक मंदित आश्रय गृह फकीर के कर्मचारियों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान रविवार को राजन की मौत हो गई। राजन की मौत के बाद पुलिस ने अनाथ राजन के शव को कब्जे में लेकर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।