“जाँच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत बाँका में जन-जागरूकता प्रचार वाहन
राज्य सरकार की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य पहल “जाँच एवं उपचार, चिकित्सा आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत गैर-संचारी रोगों (NCD) के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु बाँका जिले में विशेष प्रचार वाहन उपलब्ध कराया गया है।
यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को उच्च रक्तचाप, मधुमेह, मुख कैंसर, स्तन कैंसर सहित अन्य गैर-संचारी रोगों की समय पर जाँच, पहचान एवं उपचार के प्रति जागरूक करेगा।
ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 02 सितम्बर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घर एवं समुदाय के निकट गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, प्रारंभिक पहचान एवं आवश्यक उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है।
जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग, बाँका ने आमजन से अपील की है कि वे नियमित स्वास्थ्य जाँच कराएं और समय पर उपचार प्राप्त कर स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाएं।
Banka, Bihar | Sep 4, 2026