आज जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं का समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कूल 105 इ पेक्स घोषित पेक्सो में से 101 पैक्स का सिस्टम ऑडिट हो गया है एवं 101 पैक्स में से 81 पैक्स का t7 में 66 पैक्स का t1 में डे एन्ड किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा सभी 105 पैसों का सिस्टम ऑडिट करने एवं सभी 101 पैक्स में डे एन्ड कराने का निर्देश दिया दिया गया। जिला अधिकारी द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर में ट्रांजैक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया गया जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 60 पैक्सो का उर्वरक लाइसेंस प्राप्त हो गया है लेकिन पोस मशीन उपलब्ध नहीं रहने के कारण उर्वरक व्यवसाय प्रारंभ नहीं हो रहा है । जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को मुख्यालय से पत्राचार करते हुए अविलम्ब पॉस मशीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि रजौन पैक्स में जन औषधि केंद्र खोलने के लिए स्टोर कोड प्राप्त हो गया है एवं दवाई के लिए ऑनलाइन कर दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा अन्य पैक्स में भी जन औषधि केंद्र खोलने के लिए निर्देश दिया गया । धान अधिप्राप्ति के समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुल 146 चयनित समितियों में से 17 समितियों द्वारा 41 किसानों से कुल 213.40 mt धान की खरीदारी की गई है। जिलाधिकारी द्वारा सभी चयनित समितियां को क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया है।
*"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
3 views | Banka, Bihar | Nov 26, 2026