Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
mmnews24x7
संविधान दिवस पर बांका व्यवहार न्यायालय में गूंजा संविधान की प्रस्तावना का संदेश!
Banka, Banka
| Nov 26, 2026
MORE NEWS
विधायक #पूरण लाल टुडू ने #लावण्या आवास में समर्थकों से किया #संवाद, #जनसमस्याओं के समाधान का दिया भरोसा #नेमान पर्व को लेकर कोड़ावान पहुंचे #विधायक, कार्यकर्ताओं एवं #ग्रामीणों से की मुलाकात Mandar Hill - मन्दराचल पर्वत कटोरिया विधान सभा
Banka, Banka | Nov 27, 2026
#बांका शहर को जाममुक्त बनाने की कवायद तेज, हेलमेट-सीट बेल्ट जांच नियमित करने का एसपी ने दिया आदेश #TrafficUpdate #BiharNews #vidieoupload #facebookreelsviral
Banka, Banka | Nov 26, 2026
बांका के पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने गुरुवार को पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) की उपस्थिति में यातायात थाना का निरीक्षण किया।
Banka, Banka | Nov 26, 2026
आज जिला पदाधिकारी, बांका की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं का समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कूल 105 इ पेक्स घोषित पेक्सो में से 101 पैक्स का सिस्टम ऑडिट हो गया है एवं 101 पैक्स में से 81 पैक्स का t7 में 66 पैक्स का t1 में डे एन्ड किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा सभी 105 पैसों का सिस्टम ऑडिट करने एवं सभी 101 पैक्स में डे एन्ड कराने का निर्देश दिया दिया गया। जिला अधिकारी द्वारा कॉमन सर्विस सेंटर में ट्रांजैक्शन बढ़ाने का निर्देश दिया गया जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 60 पैक्सो का उर्वरक लाइसेंस प्राप्त हो गया है लेकिन पोस मशीन उपलब्ध नहीं रहने के कारण उर्वरक व्यवसाय प्रारंभ नहीं हो रहा है । जिला पदाधिकारी द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी को मुख्यालय से पत्राचार करते हुए अविलम्ब पॉस मशीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि रजौन पैक्स में जन औषधि केंद्र खोलने के लिए स्टोर कोड प्राप्त हो गया है एवं दवाई के लिए ऑनलाइन कर दिया गया। जिलाधिकारी द्वारा अन्य पैक्स में भी जन औषधि केंद्र खोलने के लिए निर्देश दिया गया । धान अधिप्राप्ति के समीक्षा के क्रम में जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कुल 146 चयनित समितियों में से 17 समितियों द्वारा 41 किसानों से कुल 213.40 mt धान की खरीदारी की गई है। जिलाधिकारी द्वारा सभी चयनित समितियां को क्रियाशील करने का निर्देश दिया गया है। *"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 26, 2026
सेवा संकल्प, कायाकल्प अभियान! बांका जिले के बाराहाट प्रखंड अंतर्गत अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पंजवारा (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) के माध्यम से ग्रामीणों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। केंद्र पर स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, प्राथमिक उपचार एवं अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से आमजन को उनके नजदीक ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्वस्थ बांका, सशक्त बांका की ओर एक सार्थक पहल! #सेवा_संकल्प #कायाकल्प_अभियान #हेल्थ_एंड_वेलनेस_सेंटर #अतिरिक्त_प्राथमिक_स्वास्थ्य_केंद्र #पंजवारा #बाराहाट #स्वास्थ्य_सेवा #स्वस्थ_बांका #Banka #BankaBihar Bihar Health Department Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary
Banka, Bihar | Nov 26, 2026
नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से निकाली गई प्रभात फेरी, जिला पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना समाज में नशा मुक्ति के प्रति जन-जागरूकता फैलाने एवं आमजनों को शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के उद्देश्य से आज प्रभात फेरी (जागरूकता रैली) का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी को समाहरणालय परिसर से जिला पदाधिकारी, बाँका श्री अंशुल अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने स्वयं रैली का नेतृत्व किया। रैली में अनुमंडल पदाधिकारी, उत्पाद अधीक्षक, निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जिला शिक्षा पदाधिकारी, उत्पाद विभाग के अन्य पदाधिकारी, जिले के वरीय पदाधिकारी तथा प्रेस एवं मीडिया के प्रतिनिधिगण शामिल हुए। इस जागरूकता रैली में एस.एस. बालिका विद्यालय, आर.एम.के. (RMK) विद्यालय सहित आसपास के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली समाहरणालय गेट से प्रारंभ होकर गांधी चौक होते हुए आर.एम.के. ग्राउंड तक निकाली गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने विभिन्न नारों एवं संदेशों के माध्यम से आमजनों को नशे से दूर रहने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। रैली के समापन पर जिला पदाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल ने उपस्थित जनसमूह एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में नशे के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए सभी से नशा त्यागने एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। कार्यक्रम के माध्यम से आमजनों को नशे के विरुद्ध जागरूक रहने, नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। *"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 26, 2026
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में बांका में राज्य स्तरीय जनजातीय महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Samrat Choudhary
Banka, Bihar | Nov 26, 2026
बांका: राज्य स्तरीय जनजातीय महोत्सव 2026 में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं का अनूठा संगम देखने को मिला।
Banka, Banka | Nov 26, 2026