तरबगंज: गौहानी में कंटीला तार लगाने की बात को लेकर दबंगों ने 3 लोगों को पीटा, 4 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
गौहानी में कटीला तार लगाने की बात को लेकर दबंगों ने तीन लोगों को लाठी डंडा मुक्का का थप्पड़ से पीट दिया। गांव की शांति पत्नी शिवनारायन ने बताया कि विपक्षीगण भास्कर व टीडी़ निवासी जुझारीपुर राजू ,सुमित्रा निवासी उपरोक्त ने सहन दरवाजे पर आकर गाली गलौज देते हुए, लाठी डंडे से मारा पीटा है । शोर सुनकर शांति को बचाने आये शिवनारायन व अजय को भी मारा पीटा है ।