तरबगंज: उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को बहला फुसलाकर भाग ले जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने थाने पर केस दर्ज कराया है।कि मेरी 15 वर्षीय पुत्री 10 अप्रैल की सुबह 4 बजे शौच के लिए गई थी।लेकिन अभी तक घर नहीं लौटी। आरोप है।कि थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी आरोपी उनकी लड़की को बहला फुला कर भाग ले गया है।पुलिस ने बुधवार को बताया किशोरी के पिता के तहरीर पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।