तरबगंज: शोभापुर में अनियंत्रित कार की टक्कर से तीन युवकों की हुई मौत, कार चालक मौके से हुआ फरार
शोभा पुर गांव के सामने एक दुकान के पास सड़क के किनारे अभय सिंह व आदर्श सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी खानपुर अपने रिस्तेदार सूरज सिंह से बात कर रहे थे इसी दौरान नवाबगंज की तरफ से तेज रफ्तार आ रही इंडीवर कार ने अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी जिसमें तीनो गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को अयोध्या ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।