तरबगंज: नवाबगंज के शोभापुर में सड़क दुर्घटना में मृत सगे भाइयों का शव गांव खानपुर में पहुंचने पर देर रात हुआ अंतिम संस्कार
सड़क दुर्घटना में मृत सगे भाइयों का शव वजीरगंज के गांव खानपुर में पहुँचने पर चीत्कार मच गया।बदहवास मां व्याकुल पिता तड़पते परिजन बिलखता गांव सब ईश्वर से जैसे यही सवाल पूछ रहे हों कि किस गुनाह की सजा दी गयी।बीते सोमवार की शाम खानपुर निवासी सगे भाई आदर्श सिंह व अभय तथा नवाबगंज के तुलसीपुर माझा निवासी सूरज की मौत हो गयी थी।मंगलवार शाम अन्तिम संस्कार किया गया।