गंगापुर सिटी। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी में अनूठी पहल की गई। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर नियमित छात्रा संध्या मीना को एक दिन के लिए राजकीय महाविद्यालय तथा अनिशा वर्मा को राजकीय कृषि महाविद्यालय का प्राचार्य बनाया गया। दोनों छात्राओं को प्राचार्य पद के अधिकार एवं जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
एक दिवसीय प्राचार्य बनीं संध्या मीना और अनिशा वर्मा ने महाविद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं तथा नियमित कक्षाओं के संचालन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एबीवीपी इकाई के उपाध्यक्ष अभिषेक मीना सहित अन्य विद्यार्थियों ने संध्या मीना को ज्ञापन सौंपकर महाविद्यालय की पुताई एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच, शौचालयों की साफ-सफाई, नियमित कक्षाओं के संचालन और बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। कृषि महाविद्यालय में भी आवश्यक संसाधन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रामकेश मीणा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, प्रशासनिक समझ, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की योग्यता विकसित करना है। उन्होंने कहा कि बेटियों को अवसर और जिम्मेदारी देने से उनकी प्रतिभा निखरती है। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने दोनों छात्राओं का सम्मान किया।
#followersreels #hilightsfollowers #followersnonfollowers #highlight #NewsUpdate #Gangapurcity Amita Meena Journalist Amita Sattavan Journalist Ramkesh Adivasi