अगिआंव: लसाढ़ी गांव में घर में घुसकर रेलवे कर्मचारी के बेटे को मारी गोली, बाइक की तेज रफ्तार का विरोध करने पर हुआ विवाद
भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के लसाढ़ी गांव में सोमवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर एक किसान को गोली मार दी। गोली युवक के बाएं पैर में घुटने के ऊपर लगी है। फायरिंग की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में जख्मी युवक को इलाज के लिए गड़हनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी ह