अगिआंव: अगिआव में श्रम कानूनों के विरोध में सड़क पर उतरे मजदूर, राष्ट्रीय हड़ताल का व्यापक असर दिखा
Agiaon, Bhojpur | Feb 12, 2026 ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर चार श्रम कोड के विरोध में गुरुवार को अगिआव प्रखंड बाजार में राष्ट्रीय हड़ताल के समर्थन में रोड हड़ताल आयोजित की गई। इस दौरान बाजार क्षेत्र में मजदूरों और समर्थकों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और श्रम कानूनों को वापस लेने की मांग की।