अगिआंव: खेत से लौटते वक्त किसान पर टूटा रफ्तार का कहर, पवना में बाइक की टक्कर से जिंदगी और मौत के बीच जंग में फंसा किसान
Agiaon, Bhojpur | Feb 13, 2026 पावना थाना क्षेत्र अंतर्गत पवना के समीप खेत से काम कर वापस घर लौट रहे एक किसान को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल किसान को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।