किशनगंज: भास्कर महोत्सव में छठ गीतों की गूंज, मतदाता जागरूकता का संदेश भी दिया गया
किशनगंज खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन में शनिवार को 2 बजे भास्कर महोत्सव एवं छठ महापर्व के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता DM एवं SP ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम में जिले के कलाकारों ने छठ महापर्व पर आधारित लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। विशेष आकर्षण रहा जब SP ने स्वयं छठी मैया का गीत गया।