लखीसराय। बेगूसराय जिले के शंभो थाना में पदस्थापित दरोगा अवधेश कुमार चौबे का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनके शव को मंगलवार पूर्वाह्न 10:30 पर पोस्टमार्टम के लिए लखीसराय सदर अस्पताल लाया गया।मौत की सूचना मिलते ही बेगूसराय की महिला डीएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सदर अस्पताल पहुंचे।