लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करी का बड़ा खुलासा! 🚨
UP STF और वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने मड़ियांव इलाके से अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर फिरोज मुशर्रफ खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 7 दुर्लभ प्रजाति के बाज बरामद हुए हैं, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 14 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
जांच के मुताबिक, इन बाजों की सप्लाई दुबई, सऊदी अरब और बहरीन जैसे देशों में की जाती थी। आरोपी पर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत कार्रवाई की गई है।
📍 लखनऊ | उत्तर प्रदेश
#LucknowNews #UPNews #WildlifeSmuggling #UPSTF #LucknowPolice WildlifeCrime BreakingNews Lucknow
Sadar, Lucknow | Nov 1, 2026