जमुई: कुंदर गांव में छत से गिरकर दो वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से पटना रेफर किया
Jamui, Jamui | Jan 1, 2025 लखीसराय जिले के कुंदर गांव में बुधवार की दोपहर 1:00 बजे एक मंजिला छत से गिरकर पिंटू यादव की दो वर्षीय पुत्री आर्या कुमारी बुरी तरह घायल हो गई, जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रारंभिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।