जमुई: काकन सहित जिले के सभी प्रखंडों में बुधवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन
Jamui, Jamui | Jan 1, 2025 काकन सहित जमुई जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत परिसर में बुधवार की सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई वहीं उनसे उनकी समस्याओं से संबंधित आवेदन भी लिए गए। कुछ आवेदनों का ऑन द स्पॉट निपटान किया गया तो कुछ आवेदन को कठिनाई दूर करने के लिए नामित विभाग भेजे गए।