जमुई: जमुई के सिविल सर्जन पद पर अमृत किशोर ने संभाला पदभार
Jamui, Jamui | Jan 1, 2025 जमुई के नए सिविल सर्जन के रूप में डॉ अमृत किशोर बुधवार की दोपहर 3 बजे सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. सैयद नौशाद अहमद से पदभार ग्रहण किया। इसके उपरांत मीडिया कर्मियों से रु-ब-रू होते हुये उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा चलायें जा रहे सभी स्वास्थ्य योजनाओं को शत-प्रतिशत धरातल पर उतारना उनकी पहली प्राथमिकता में शामिल हैं।