जमुई: विभाग की लापरवाही के कारण खैरा प्रखंड की नियोजित शिक्षिका जॉइनिंग से एक दिन पहले हुईं सेवानिवृत
Jamui, Jamui | Jan 1, 2025 शिक्षा विभाग के अपर सचिव के पद पर यदि के के पाठक सर होते तो आज हम एचएम बनकर रिटायर होते, सिद्धार्थ सर के कथनी व करनी में जमीन और आसमान का फर्क है। उक्त बातें बुधवार को रिटायर होने के बाद खैरा प्रखंड की नियोजित शिक्षिका अनिता कुमारी ने अपने जमुई शहर के शास्त्री कालोनी स्थित आवास में 3 बजे कही है।