जमुई: जमुई जिले में एफएलएन किट वितरण मामले में शिक्षा विभाग के वरीय पदाधिकारी ने डीईओ व डीपीओ से 3 जनवरी तक मांगा स्पष्टीकरण
Jamui, Jamui | Jan 1, 2025 जमुई जिले के विद्यालयों में छात्र छात्राओं के बीच एफएलएन किट के वितरण को लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा विशेष रूप से की जा रही समीक्षा के दौरान यह मामला प्रकाश में आ रहा है कि सख्त निर्देश के बावजूद भी जिले में छात्र-छात्राओं के बीच एफएलएन किट के वितरण से संबंधित प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ ई शिक्षा कोष पोर्टल पर शत प्रतिशत अपलोड नही किया गया है।