कुशलगढ़: महज 32 वोटों से हार के बाद भड़की हिंसा, पोलिंग बूथ पर पथराव-आगजनी, जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी फूंकी गई
छोटी सरवा पंचायत समिति के बावड़ी निनामा मतदान केंद्र पर सरपंच चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद जमकर बवाल हो गया। महज 32 वोटों के अंतर से चुनाव हारने वाले प्रत्याशी के समर्थकों पर आक्रोशित होकर मतदान केंद्र पर हमला करने का आरोप है। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, मतगणना में हार की घोषणा के बाद