सारठ: मिसराडीह मोड़ पर बाइक की टक्कर से ढाई वर्षीय बच्चा घायल, आक्रोशित लोगों को समझाकर मामला शांत कराया
Sarath, Deoghar | Sep 22, 2026 सारठ-चितरा बीरमाटी मार्ग में मिसराडीह मोड़ पर मंगलवार शाम 5 बजे बाइक की टक्कर से ढाई वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया व बाइक चालक मौके से फरार हो गया। बताया कि मिसराडीह के सीताराम पंडित का बच्चा आदर्श कुमार सड़क किनारे खेल रहा था, तभी सारठ से चितरा तरफ जा रही बाइक चालक चितरा थाना के नौनी निवासी ने टक्कर मार दिया। लोगों ने बाइक चालक को पीछा करके पकड़ लिया।