हरिद्वार: विष्णु लोक कॉलोनी में झगड़ा करने वाले आरोपी को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज किया
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को विष्णु लोक कॉलोनी में झगड़ा करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कॉलोनी में लड़ाई झगड़ा कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को काफी समझाया गया लेकिन वह और भी ज्यादा मारपीट पर उतारू हो गया। इसके बाद कोतवाली लाकर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।