हरिद्वार: डीएम कर्मेंद्र सिंह ने मेला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, मरीजों से जानी व्यवस्थाएं
हरिद्वार के डीएम कर्मेंद्र शुक्रवार को औचक निरीक्षण करने के लिए मेला अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बता दे कि चार्ज संभालने के बाद डीएम कर्मेंद्र सिंह लगातार जन सुविधा के लिए सरकारी कार्यालयों पर छापेमारी कर रहे हैं और कार्रवाई भी कर रहे हैं। उन्होंने मेला अस्पताल में भी औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को जाना