गुना: करोद गांव में सरकारी स्कूल के पास जुआ खेल रहे पांच लोग गिरफ्तार, कैंट थाना पुलिस ने ₹5,800 किए ज़ब्त
गुना कैंट थाना क्षेत्र के करोद गांव में पुलिस ने जुआ खेलते लोगों को पकड़ा है। 21 नवंबर को कैंट थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने बताया, बीती रात को मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की करोद गांव में सरकारी स्कूल के पास जुआ खेलते पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से ₹5,800 नगदी, ताश की गड्डी जप्त कर मामला दर्ज किया। वैधानिक कार्यवाही की गई।