आबू रोड: आबूरोड के तलवार नाका के पास मजदूर पर चाकू से हमला, मोबाइल और नकदी लूटे, चार बाइक सवार बदमाशों ने की वारदात
आबूरोड सदर थाना क्षेत्र में एक मजदूर युवक पर बाइक सवार चार युवकों ने चाकू से हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए पहले आबूरोड के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सिरोही ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात मूंगथला और तलवार नाका के बीच की है