लाडनूं: लाडनूं सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली की समस्या को लेकर महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव
Ladnu, Nagaur | Nov 19, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को महिलाओं ने बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने बताया कि पिछले लंबे समय से लाडनूं व आसपास के क्षेत्रों में बिजली की समस्या बनी हुई है। अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।