लाडनूं: लाडनूं कस्बे के बस स्टैंड पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचले युवक की पकड़ कर धुनाई, पुलिस के हवाले किया गया
Ladnu, Nagaur | Nov 15, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं कस्बे के बस स्टैंड पर शुक्रवार को एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचले युवक को वहां आसपास के लोगों ने पकड़ कर धुनाई कर और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक आये दिन बस स्टैंड पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करता रहता है।वही आज शुक्रवार को भी महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर आसपास के लोगों ने पकड़ लिया।