लाडनूं: लाडनूं कस्बे में निजी कंपनी द्वारा टावर लगाने का मोहल्ले वासियों ने किया विरोध, मौके पर पहुंची लाडनूं पुलिस
Ladnu, Nagaur | Nov 17, 2024 लाडनूं कस्बे में रविवार को निजी कंपनी द्वारा टावर लगाने के मामले को लेकर मौहल्ले वासियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान देखते ही देखते मौहल्ले में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं निजी कंपनी के टावर लगाने के विरोध की सूचना मिलते ही लाडनूं थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनो ही पक्षों से समझाइश की।