लाडनूं: लाडनूं कस्बे में ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग शिविर का आयोजन, 60 दिव्यांगजनों को मिली राहत
Ladnu, Nagaur | Nov 18, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं कस्बे में सोमवार को सामाजिक अधिकारिता विभाग की और से ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह से ही पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुए दिव्यांग शिविर में दिव्यांग जन पहुंचे । इस दौरान 60 दिव्यांगजनो को इस शिविर के माध्यम से ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, ब्लाइंड स्टिक आदि उपकरण उपलब्ध करवाये गये।