लाडनूं: बाकलिया गांव के निकट सड़क पर खड़े गोवंश से टकराई बाइक, हादसे में एक जने की मौत व दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल
Ladnu, Nagaur | Nov 16, 2024 डीडवाना जिले के बाकलिया गांव के निकट शनिवार को सड पर खड़े गोवंश से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक पर सवार एक जने की मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक समीर के शव को कब्जे में लेकर लाडनूं के उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।