प्रतापगढ़: रामापुर कोहड़ौर में मिशन शक्ति अभियान के तहत डीएम-एसपी ने छात्राओं से संवाद किया, बालिकाओं को किया सम्मानित
प्रतापगढ़ में मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत रामापुर कोहड़ौर स्थित श्री जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इंटर कॉलेज में सोमवार दोपहर 2 बजे विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी व पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने छात्राओं से संवाद कर आत्मनिर्भर व सुरक्षित जीवन हेतु प्रेरित किया। इस दौरान हेल्पलाइन व योजनाओं की जानकारी दी गई ।