प्रतापगढ़: इलाज के लिए सीएचसी आए सराय रजई गांव के सात वर्षीय मासूम की मौत, परिजनों ने चिकित्सक पर लगाए गंभीर आरोप
कंधई इलाके के सराय रजई निवासी 7 वर्षीय मासूम अंश पुत्र रामशरण को बीते शनिवार की रात 11:00 बजे इलाज के लिए परिजन सीएचसी लाए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मासूम की मौत पर परिजन बिलख पड़े और शव लेकर घर चले गए। मासूम की मां रेखा सिंह व दादी रीता सिंह रोते हुए आरोप लगा रहे थे कि उनके बच्चे की सांस तेजी से चलने लगी। उसे सांस लेने की दिक्कत पर वह लोग प्राइवेट