प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ में गौ आश्रय स्थलों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम का हुआ शुभारंभ, विकास भवन में डीएम और विधायक ने काटा फीता
प्रतापगढ़ डीएम शिव सहाय अवस्थी व सीडीओ डॉ. दिव्या मिश्रा के नेतृत्व में विकास भवन में सोमवार सुबह 12.30 गौ आश्रय स्थलों की निगरानी हेतु कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया गया। सदर विधायक राजेंद्र मौर्य ने डीएम व सीडीओ संग निरीक्षण किया। उद्घाटन अवसर पर भाजपा प्रवक्ता राघवेन्द्र नाथ शुक्ला, डीपीआरओ श्रीकांत दरवे व मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।